Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जलदाय विभाग की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर है कस्बे के मोमासर बास के नागरिक

Published On: August 16, 2025 8:10 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 16 अगस्त 2025। वैसे तो जलदाय विभाग शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने में नाकाम है।
लेकिन कुछ हद तक लीकेज वगेरह ठीक करके भी इस व्यवस्था को सुधारा जा सकता है। विभागीय अकर्मण्यता के कारण ये भी नहीं हो पा रहा है।

मोमासरबास के वार्ड 4 और 7 की सीमा जसनाथ जी बाड़ी के पास श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के प्रयासों से लोहे की पाइप लाइन डलवाई गयी थी। जिससे वहां की पेयजल आपूर्ति में सुधार आया। लेकिन वर्तमान में उस पाइप लाइन में लीकेज इतना बड़ा है कि मोहल्ले के सैंकड़ो घरों में पेयजल आपूर्ति तो हो रही है लेकिन जिन घरों में पेयजल आपूर्ति होती है वो इस लीकेज की वजह से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि विभाग को कई बार सूचना दे दी गयी है लेकिन विभाग में सुनवाई नहीं हो रही है।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/r/1F8gjEcYxU

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment